{"_id":"6a82bb653ac97be70d0aed87","slug":"video-situation-worsens-in-prayagraj-due-to-heavy-rain-ndrf-takes-charge-in-kareli-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में भारी बारिश से बिगड़े हालात, करेली में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में भारी बारिश से बिगड़े हालात, करेली में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
प्रयागराज में रविवार रात से सोमवार में भोर तक हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। सड़कों और गलियों में घुटने भर से ज्यादा पानी भर गया है। शहर के सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कटरा, निरंजन डॉटपुल, लीडर रोड, राजरूपपुर, चौक, दारागंज, टैगोर टाउन, अलोपीबाग, करेली समेत कई मोहल्लों में घरों में पानी भर जाने से परेशानी बढ़ गई है। करेली में एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाया गया है। कुरेली के जसीर की पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया। सूचना मिलते ही एसीपी अतरसुइया राम सिंह, एनडीआरएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बोट की मदद से कई घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।