Prayagraj : विधायक पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे अहजम से की मुलाकात, अबान की मौत पर जताया दुख
Pallavi Patel MLA : अतीक अहमद के बेटे अहजम से मिलने पहुंचीं सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल तो सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत पर दुख जताते हुए पल्लवी ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस रिश्ते को अपने पिता और अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल से जोड़ते हुए कहा कि अतीक अहमद ने उनके पिता का साथ दिया था। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा होते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। समर्थकों ने इसे पुराने रिश्तों को निभाने वाला साहसिक कदम बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम से सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने मुलाकात की। उन्होंने अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत पर दुख जताया। पल्लवी ने परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की। पल्लवी पटेल ने कहा कि अतीक अहमद ने उनके पिता डॉ. सोनेलाल पटेल का साथ दिया था। पल्लवी पटेल ने इस मुलाकात को अपने पिता और अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के अतीक से से पुराने रिश्तों को जोड़ा।
मुलाकात की फोटो पल्लवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट्स पर भी साझा किया है। जिस पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों ने लिखा कि पल्लवी ने बहुत ही बहादुरी और सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने अतीक से सोनेलाल के रिश्तों को संभालने का कार्य किया है। सभी पार्टियों में तमाम नेता आज भी हैं, जो अतीक अहमद को अपना सब कुछ मानते थे, लेकिन समय ने करवट ली तो कभी अतीक के परिवार का साथ नहीं दिया।
छह अगस्त को सड़क हादसे में अतीक के बेटे की हो गई थी मौत
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में छह अगस्त को मौत हो गई थी। यह भीषण हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। वह दोस्तों के साथ एसयूवी कार में सवार था और झांसी-कानपुर हाईवे से गुजर रहा था। हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। बाद में हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कार के डिवाइडर से टकराने का घटनाक्रम दिखाई देता है। अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई। इसी झांसी में वर्ष 2023 में अतीक के बेटे असद अहमद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी।