फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav says disrespecting Vande Mataram is a national crime; Congress should apologize to nation.

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- वंदे मातरम का अनादर राष्ट्रीय अपराध, कांग्रेस देश से मांगे माफी

Sun, 16 Aug 2026 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

Keshav prasad Maurya : वंदे मातरम के कथित अनादर को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रगीत का अनादर करने को राष्ट्रीय अपराध करार दिया।
केशव मौर्य ने कांग्रेस नेतृत्व से देश से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।
उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान नेताओं के बातचीत करने पर विवाद है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav says disrespecting Vande Mataram is a national crime; Congress should apologize to nation.
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

Vande Mataram News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अनादर करने वालों और इस पर राजनीति करने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अनादर करना एक प्रकार का राष्ट्रीय अपराध है और इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व को देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।यहां संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव ने कहा कि देश को जब आजादी मिली, उस समय भी तुष्टिकरण की नीति के चलते वंदे मातरम का अपमान किया गया और इसे गाने से मना किया गया, जिसके दुष्परिणाम देश को भुगतने पड़े। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता, मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के प्रति आराधना व देशप्रेम की सच्ची भावना है।

विज्ञापन

बता दें कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के आपस में बातचीत करते दिखाई देने पर विवाद खड़ा हो गया। इस पर डिप्टी सीएम ने मांग की कि जिन लोगों ने राष्ट्रगीत का अनादर किया है और इसे गाने से इंकार किया है, वह चाहे सोनिया गांधी हों, राहुल गांधी हों या मल्लिकार्जुन खड़गे हों, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि यह स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का भी अनादर है।

विज्ञापन


वैचारिक नक्सलवाद पर प्रहार करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से हथियारबंद नक्सलवाद का तो अंत हो चुका है, लेकिन अब समाज में फैले अर्बन नक्सल और वैचारिक नक्सलवाद का भी खात्मा बेहद जरूरी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से इस प्रकार की मानसिकता के खिलाफ पुरजोर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, निर्मला पासवान, कविता पटेल, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed