Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Miscreants set fire to a shop in Tohana, Fatehabad; CCTV captures images of youths arriving in a white Bolero
{"_id":"6a82bab35254912b2e007fa4","slug":"video-miscreants-set-fire-to-a-shop-in-tohana-fatehabad-cctv-captures-images-of-youths-arriving-in-a-white-bolero-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बदमाशों ने दुकान में लगाई आग, सीसीटीवी में सफेद बोलेरो से आए युवकों की तस्वीर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बदमाशों ने दुकान में लगाई आग, सीसीटीवी में सफेद बोलेरो से आए युवकों की तस्वीर कैद
शहर के राम नगर में रविवार देर रात अज्ञात युवकों ने एक गारमेंट्स की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में दुकान के तीन शटर जलकर खाक हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बृज मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गारमेंट्स की दुकान राम नगर में सुनिल मूर्ति के पास है। 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। 16-17 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे 2-3 नामपता अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आए। आरोपियों ने पहले दुकान के तीनों शटरों पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगाकर फरार हो गए।
17 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो आग अंदर तक फैल चुकी थी। आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सफेद बोलेरो से उतरकर युवकों द्वारा आग लगाने की वारदात स्पष्ट दिख रही है।
बृज मोहन ने एसएचओ सिटी थाना टोहाना को शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें करीबन दो लाख रुपए आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना से जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान पार्षद संजय सपड़ा ने प्रशाशन से सख्त कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।