फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car loses control and falls off the bridge.

Una News: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार

Sun, 12 Jul 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
Car loses control and falls off the bridge.
गगरेट (ऊना)। गगरेट–अंबोटा सड़क पर शनिवार रात्रि एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क पर स्किड करते हुए घूमी और पुल की रेलिंग पार कर सीधे नीचे खड्ड में जा गिरी, जहां वह पलट गई। राहत की बात यह रही कि चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक की सहायता की और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में गगरेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार दौलतपुर क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होना सामने आया है। चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed