{"_id":"69ea491a8c2c4caf25085f0c","slug":"case-registered-against-four-in-laws-in-suicide-case-in-una-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऊना में आत्महत्या का मामला: ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप, चार पर केस दर्ज; पुलिस ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में आत्महत्या का मामला: ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप, चार पर केस दर्ज; पुलिस ने जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
ऊना के कलरूही में युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऊना के कलरूही में रेलवे ट्रैक पर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos
वहीं वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को सात दिनों के भीतर थाने में रिपोर्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही युवक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और वह ऊना में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी चंडीगढ़ में कार्यरत थी। परिजनों का दावा है कि पिछले कुछ महीनों से युवक और उसकी पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी। आरोप है कि युवक को पत्नी के मोबाइल पर कुछ आपत्तिजनक चैट मिली थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दीं। इसी मानसिक दबाव और निरंतर मिल रही धमकियों के कारण युवक गहरे तनाव में रहने लगा था।
इसी प्रताड़ना से हताश होकर युवक ने 7 मार्च 2026 की सुबह कलरूही के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच की है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस मामले के हर तकनीकी व सामाजिक पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

कमेंट
कमेंट X