फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chandrashekhar promoted to the post of Joint Director in the Department of Prosecution.

Una News: चंद्रशेखर अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत

Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar promoted to the post of Joint Director in the Department of Prosecution.
दुलैहड़ (ऊना)। प्रदेश सरकार ने शनिवार को जिला के बीटन गांव के चंद्रशेखर भाटिया को अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ तथा स्नातक शिक्षा राजकीय महाविद्यालय ऊना तथा उच्च शिक्षा प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से ग्रहण की। कानून की पढ़ाई करने के बाद जिला न्यायालय ऊना में सन 2000 से 2003 तक बतौर वकील अभ्यास किया। सन 2003 में भाटिया की नियुक्ति बतौर सहायक जिला न्यायवादी विभाग में हुई थी। पदोन्नत होने पर ऊना में उप जिला न्यायवादी के पद पर सेवाएं दीं। 2016 में पदोन्नत होकर जिला न्यायवादी हमीरपुर जिला में तैनात हुए। चंद्रशेखर जनवरी 2022 से बिलासपुर जिला में बतौर जिला न्यायवादी सेवाएं दे रहे हैं। संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति मिलने पर चंद्रशेखर ने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रेम भाटिया और माता संध्या देवी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed