{"_id":"69148acd96e007f65505f2bc","slug":"deputy-chief-minister-will-inaugurate-the-chintpurni-festival-una-news-c-93-1-ssml1047-171855-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपमुख्यमंत्री करेंगे चिंतपूर्णी महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपमुख्यमंत्री करेंगे चिंतपूर्णी महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने महोत्सव में भाग लेने के लिए दिया निमंत्रण
14 नवंबर को माता चिंतपूर्णी जी की पावन ज्योति की शोभायात्रा निकाली जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। माता चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इस संबंध में क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की तरफ से स्थानीय निवासियों को न्योता दिया गया है। आगामी 14 नवंबर को अंब में दूसरे माता चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। यह महोत्सव 14 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महोत्सव के पहले दिन 14 नवंबर को माता श्री चिंतपूर्णी जी की पावन ज्योति की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 11:00 बजे माता जी के दरबार से प्रारंभ होगी और शाम 4:00 बजे मेला मैदान अंब पहुंचेगी। जहां इसे स्थापित किया जाएगा। सुदर्शन बबलू ने सभी भक्तों और स्थानीय निवासियों से इस भव्य शोभायात्रा में भाग लेकर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का निवेदन किया है। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का संगम होगा। गत वर्ष भी भारी संख्या में लोगों ने महोत्सव को समर्थन प्रदान किया था। यह महोत्सव प्रदेश स्तर में क्षेत्र की एक विशेष पहचान स्थापित कर चुका है।
Trending Videos