{"_id":"6995aef160b70b3d750493bc","slug":"directorate-strict-on-use-of-mobile-phones-in-government-schools-una-news-c-93-1-ssml1048-182008-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरकारी स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर निदेशालय सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरकारी स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर निदेशालय सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों और स्टाफ को कम से कम उपयोग की दी हिदायत
कई स्कूलों में अध्यापक कक्षाओं में मोबाइल पर रहते हैं व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ की ओर से मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में विभिन्न विद्यालयों से कक्षाओं के दौरान मोबाइल इस्तेमाल की बढ़ती शिकायतों के बाद निदेशालय ने सभी स्कूलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल अत्यावश्यक शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखा जाए। कक्षा में पढ़ाते समय मोबाइल का निजी उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विभाग के संज्ञान में आया है कि कई स्कूलों में अध्यापक कक्षाओं के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों द्वारा भी मोबाइल के अनुचित उपयोग की शिकायतें मिली हैं।
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने स्कूल प्रमुखों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक की होगी। यदि किसी विद्यालय में नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग डिजिटल शिक्षा के लिए आवश्यक है, लेकिन इसका अनियंत्रित इस्तेमाल विद्यार्थियों की पढ़ाई और अनुशासन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
Trending Videos