फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drain closed for years reopened in Chintpurni ahead of the Sawan Ashtami fair.

Una News: चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले से पहले खुली वर्षों पुरानी बंद नाली

Tue, 28 Jul 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jul 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Drain closed for years reopened in Chintpurni ahead of the Sawan Ashtami fair.
ब्लॉक हुई नाली को खोलते हुए सफाई कर्मी । संवाद
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लगने वाले सावन अष्टमी मेले से पहले प्रशासन ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी पुलिस बैरियर के समीप पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी नाली को सोमवार को खोल दिया गया, जिससे क्षेत्र में पानी की निकासी फिर से सुचारु हो गई।
लंबे समय से नाली बंद होने के कारण आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों और पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती थी, जिससे आवाजाही भी प्रभावित होती थी।
सोमवार को एमआरसी ग्रुप ने सड़क की खुदाई कर नाली में वर्षों से जमा मलबा और गाद बाहर निकाली।
मंदिर न्यास के सहयोग से सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान चलाकर नाली की पूरी तरह सफाई की, जिसके बाद जल निकासी व्यवस्था बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed