फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drinking water pipeline damaged by mining activities.

Una News: खनन गतिविधियों से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

Sat, 01 Aug 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 01 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline damaged by mining activities.
अंब (ऊना)। अंब-नैहरियां मुख्य मार्ग पर कुठेड़ा खैरला पुल के समीप कथित खनन गतिविधियों के चलते जल शक्ति विभाग की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों में करीब एक सप्ताह तक पेयजल संकट बना रहा। पाइपलाइन टूटने के कारण लोगों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय खड्ड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से जेसीबी और भारी मालवाहक वाहन गुजरते हैं। इन्हीं वाहनों के दबाव से जमीन के नीचे बिछी पेयजल पाइपलाइन टूट गई। वहीं, पहाड़ी पर बिछाई गई खुली पाइपलाइन भी जेसीबी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीण सतीश कुमार, मोहिंदर सिंह, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमारी, शिवम और मोहंती देवी ने इसकी शिकायत जल शक्ति विभाग को दी। विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जांच की तो कुठेड़ा खैरला पुल के पास ढलानदार मार्ग पर पाइपलाइन कई स्थानों से टूटी मिली। इसके बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कच्चे रास्तों को लोहे के एंगल या अन्य स्थायी अवरोध लगाकर बंद किया जाए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान सुशीला शर्मा ने बताया कि कथित अवैध खनन की रोकथाम के लिए पंचायत प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भेज रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से इस मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed