{"_id":"6a2ef311837642676f0a3cc1","slug":"fire-breaks-out-in-bela-bathris-industry-una-news-c-93-1-una1002-195184-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बेला बाथड़ी के उद्योग में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बेला बाथड़ी के उद्योग में भड़की आग
विज्ञापन
बेला बाथड़ी स्थित फैक्टरी में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी स्थित मैजिक ब्लेड प्राइवेट लिमिटेड में रविवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उद्योग को करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि अग्निशमन विभा ने लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया।
उद्योग के मालिक सुरेश शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे उद्योग में कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां रखे औद्योगिक क्वेंचिंग ऑयल में अचानक आग भड़क उठी। आग फैलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से उद्योग में बड़ा नुकसान होने से बच गया। अग्निशमन अभियान में सुनील दत्त, रविंद्र कुमार, अमन तथा यशवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
उद्योग प्रबंधन के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि समय पर बचाव अभियान शुरू होने से औद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित होने से बचा लिया गया।