{"_id":"69b83d67bcc5b577ec0dc2b0","slug":"floodlights-to-be-installed-at-beaton-ground-for-rs-50-lakh-day-night-matches-to-be-held-mukesh-una-news-c-93-1-una1002-184960-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटन ग्राउंड में 50 लाख से लगेंगी फ्लड लाइट्स, डे-नाइट होंगे मैच : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटन ग्राउंड में 50 लाख से लगेंगी फ्लड लाइट्स, डे-नाइट होंगे मैच : मुकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। संत डांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में सोमवार को 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। समारोह के दौरान महाविद्यालय के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में खेल को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीटन ग्राउंड को 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स लगाने की स्वीकृति दी गई है जिससे अब यहां डे-नाइट मैच आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा नग्नोली मैदान में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जाएंगी जबकि खड्ड फुटबाल ग्राउंड में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं। इसके साथ ही बीटन और हीरा में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2-2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. समीक्षा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।
Trending Videos