सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fog damages cabbage crop

Una News: कोहरे की मार से गोभी की फसल को नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Fog damages cabbage crop
विज्ञापन
कुछ समय से सुबह और शाम सर्दी की मार बढ़ने से फसल प्रभावित
Trending Videos

अब सर्दी कम होने से दोबारा खेती के लिए पौध लगाएंगे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में गोभी की फसल पर बीते दिनों पड़े घने कोहरे और बढ़ी हुई सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम के शुरुआती दौर में ठंड किसानों के लिए लाभकारी साबित हुई, लेकिन अब लगातार सुबह-शाम छाए रहने वाले कोहरे और सर्दी ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार अधिक नमी और कम धूप के कारण गोभी की पत्तियों में सड़न की समस्या बढ़ गई, जिससे कई खेतों में फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अब मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सर्दी का असर कम होने लगा है।
मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान फिर गोभी की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों की साफ-सफाई के बाद नई पौध रोपण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके। किसानों को उम्मीद है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले समय में फसल अच्छी होगी और बाजार में बेहतर दाम भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिले के सिंचित इलाकों में बड़े स्तर पर तैयार होती हैं हरी सब्जियां


जिले के सिंचाई सुविधा संपन्न क्षेत्रों में हरी सब्जियों की खेती बड़े स्तर पर की जाती है। इनमें मुख्य रूप से ऊना, संतोषगढ़, हरोली और अंब क्षेत्र शामिल हैं। वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलें तैयार की जा रही हैं।

किसानों राकेश कुमार, अजय सैनी, अश्वनी कुमार, रोहन कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि हरी सब्जियों की खेती में सबसे बड़ी चुनौती कोहरे की रहती है। फिलहाल मौसम की स्थिति अनुकूल है, इसलिए नई पौध तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि हरी सब्जियां जिले के किसानों की आर्थिकी का मुख्य आधार हैं। किसानों को इनसे निरंतर आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जिले में ही किसानों को सब्जियों की खरीद की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी या दुविधा हो, तो वे विभाग के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed