सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special camps will be organised for child care awareness.

Una News: शिशु देखभाल जागरूकता के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Special camps will be organised for child care awareness.
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को जारी किए निर्देश
Trending Videos

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी फैलाई जाएगी जागरूकता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शिशु स्वास्थ्य एवं निमोनिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिशु देखभाल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले भर में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें माताओं को नवजात एवं शिशुओं की देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही निमोनिया से बचाव को लेकर अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।


अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को शिशु पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता, स्तनपान तथा नवजात की प्रारंभिक देखभाल के संबंध में जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में माताओं को शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित होंगे निमोनिया कॉर्नर
निमोनिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में निमोनिया कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। यहां निमोनिया से बचाव, लक्षणों की पहचान और उपचार की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही निमोनिया से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिन बच्चों का टीकाकरण अभी शेष है, उनके अभिभावकों को समय रहते जानकारी मिल सके और वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का टीकाकरण करा सकें।
कोट
निमोनिया नियंत्रण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। -नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed