{"_id":"6a2d60d0e49f931cd004e3ca","slug":"former-president-of-obc-morcha-opened-the-front-una-news-c-93-1-ssml1048-195006-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ने खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा मंडल में संगठनात्मक विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। कुटलैहड़ भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय सेना से सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त करनैल सिंह धवाला ने पद से हटाए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व और स्थानीय नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धवाला ने आरोप लगाया कि बेटे की शादी में भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो को निमंत्रण न देने के कारण उनसे संगठनात्मक पद छीन लिया गया।
धवाला ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित किया और उनका परिवार वर्षों से भाजपा का सच्चा सिपाही रहा। यदि उन्होंने अपने बेटे की शादी में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और जिला परिषद सदस्य चंचल बाला को आमंत्रित किया तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था, क्योंकि वे भी भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाने से पहले किसी प्रकार की सूचना तक नहीं दी गई।
उन्होंने ने कहा कि वह पूरे मामले को भाजपा हाईकमान के समक्ष उठाएंगे और संगठन में हो रही कार्यप्रणाली की शिकायत करेंगे।