{"_id":"6a6a4c7861901458c60f5af4","slug":"hawkers-will-be-required-to-obtain-permission-to-enter-the-gagret-gram-panchayat-una-news-c-93-1-una1002-200450-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ग्राम पंचायत गगरेट में प्रवेश पर फेरी वालों को लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ग्राम पंचायत गगरेट में प्रवेश पर फेरी वालों को लेनी होगी अनुमति
Thu, 30 Jul 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
गगरेट अप्पर में आम सभा में उपस्थित ग्रामवासी। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। ग्राम पंचायत गगरेट की ग्राम सभा में विकास कार्यों, जनसुविधाओं और पंचायत व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने की। उपप्रधान आशीष और पंचायत सचिव ममता कुमारी भी मौजूद रहीं। ग्राम सभा में करीब 200 ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले बाहरी लोगों को अब पहले ग्राम पंचायत से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ग्राम सभा में ट्रांसजेंडर को शुभ अवसरों पर दी जाने वाली बधाई राशि अधिकतम 2100 रुपये तय की गई। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्गों की मरम्मत को भी प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि खराब रास्तों की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। रास्तों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी जल्द कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।