फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Path cleared for new bridge over Rampur Khad; DPR resubmitted after rectifying deficiencies.

Una News: रामपुर खड्ड पर नए पुल का रास्ता साफ, कमियां दूर कर दोबारा भेजी डीपीआर

Thu, 30 Jul 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for new bridge over Rampur Khad; DPR resubmitted after rectifying deficiencies.
ऊना। रामपुर खड्ड पर नए पुल के निर्माण की दिशा में एक बार फिर उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ऊना ने पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में बताई गई कमियों को दूर कर प्रस्ताव दोबारा सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। प्रस्तावित पुल पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक निदेशालय को मंजूरी के लिए पहले भेजी गई पुल की डीपीआर में दो खामियां पाई गई थीं। जिसे लेकर कुछ दिन पहले डीपीआर की फाइल को लोक निर्माण विभाग के ऊना कार्यालय में वापस भेज दिया। विभाग के ऊना कार्यालय द्वारा डीपीआर में पुल निर्माण के लिए भूमि के उपलब्धता को लेकर स्पष्ट नहीं किया था कि भूमि उपलब्ध है या नहीं, इसके अलावा एक और आपत्ति जताई गई थी। विभाग के ऊना कार्यालय ने डीपीआर में इन खामियों को दूर कर फाइल को दो दिन पहले मंजूरी के लिए दोबारा सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुर खड्ड पर स्थित पुराना पुल दो वर्ष पहले हुई भारी बारिश के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने सभी आवश्यक संशोधन कर डीपीआर दोबारा सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। नया पुल बनने से रामपुर खड्ड क्षेत्र में यातायात सुचारु होगा और लोगों को अस्थायी व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
-देवानंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article