फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three youths riding a motorcycle and a scooter injured after being hit by a car.

Una News: कार की टक्कर से बाइक और स्कूटी सवार तीन युवक घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three youths riding a motorcycle and a scooter injured after being hit by a car.
तलवाड़ा रोड हाउस भीषण सड़क हादसे क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत : जागरूक पाठक
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-तलवाड़ा मार्ग पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक और स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए जबकि कार चालक भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया। घायलों की पहचान राहुल राणा (26) पुत्र चमेल सिंह निवासी रायपुर, राहुल (25) पुत्र नरेश कुमार निवासी रायपुर, शाम लाल पुत्र सुरेश कुमार निवासी डंगोह तथा कार चालक अनूप जसवाल पुत्र धीरज जसवाल निवासी डंगोह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार सवार अनूप जसवाल तलवाड़ा की ओर से दौलतपुर चौक आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक तथा एक स्कूटी सवार कार की चपेट में आ गए। तीनों युवक हादसे में घायल हो गए। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। राहुल राणा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं शाम लाल की टांग में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें ऊना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पाटियाल ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा कार चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed