सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rain brought happiness back to the faces of farmers

Una News: झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर लौटाई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Mar 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought happiness back to the faces of farmers
विज्ञापन
ऊना। जिले में रविवार और सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर एक ओर खुशी ला दी है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को उम्मीद थी कि बारिश से रबी की फसलों को संजीवनी मिलेगी और गेहूं की फसल में दाने की बढ़ोतरी होगी। हालांकि तेज बारिश और हवाओं के कारण कई स्थानों पर फसल गिरने की घटनाएं सामने आई हैं जिससे किसानों को संभावित नुकसान की आशंका भी सता रही है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में इस समय गेहूं की फसल अपने अहम दौर पर है। इसके अलावा किसान हरी सब्जियों और आलू की खेती भी कर रहे हैं। ऐसे में समय पर हुई बारिश को फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ गई है और फसल के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बना है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहता है तो गेहूं की फसल में दाने भरने की प्रक्रिया बेहतर हो सकती है और पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। दूसरी ओर तेज बारिश और हवाओं के कारण कई खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है। फसल के गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों में विनोद कुमार, अजय सैनी, लखविंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, रवींद्र सिंह का मानना है कि इस समय हुई बारिश रबी की फसलों के लिए सामान्य रूप से फायदेमंद मानी जाती है लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश फसल गिरने का कारण बन सकती है। ऐसे में किसानों की नजर अब आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई है। फिलहाल जिले में हुई इस बारिश को लेकर किसानों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ किसान इसे फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं तो कुछ को डर है कि अगर मौसम ने फिर करवट बदली तो यही बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है।
Trending Videos

कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. प्रेम ठाकुर का कहना है कि सिंचित इलाकों में गेहूं की फसल को दाने पड़ गए हैं और गैर सिंचित क्षेत्रों के लिए बारिश सही आंकी जा रही है। बशर्त खेतों में पानी खड़ा न हो। हवाएं चलने से फसल प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed