सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Three-year-old girl invited for Kanjak Pujan in Una subjected to inappropriate acts

हिमाचल: ऊना में तीन साल की बच्ची को कंजक पूजन के लिए बुलाया, की गलत हरकतें; पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। लेकिन आजकल ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि आप हिमाचल को देवभूमि नहीं हैवानभूमि कहेंगे। ऐसा ही मामला जिला ऊना से सामने आया है, जहां तीन साल की बच्ची के साथ गलत हरकतें की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Three-year-old girl invited for Kanjak Pujan in Una subjected to inappropriate acts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

उपमंडल अंब के एक गांव में कंजक पूजन के बहाने घर बुलाई तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने की शर्मनाक घटना सामने है। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


27 मार्च को प्रवासी परिवार की बच्ची पास के एक घर में कंजक पूजन के लिए बुलाई गई थी। घर लौटने पर उसकी तबीयत सामान्य नहीं दिखी। बच्ची की बिगड़ती हालत देख परिजनों को लगा कि शायद वह किसी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सीय जांच के दौरान बच्ची के साथ गलत हरकतें होने की आशंका जताई गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed