{"_id":"6a528ad48ecba9f12403cd98","slug":"illegal-flex-boards-being-put-up-along-the-national-highway-in-the-city-una-news-c-93-1-ssml1047-198245-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में एनएच किनारे अवैध रूप से लग रहे फ्लेक्स बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में एनएच किनारे अवैध रूप से लग रहे फ्लेक्स बोर्ड
Sun, 12 Jul 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और प्रमुख संपर्क मार्गों के किनारे अवैध रूप से लगाए जा रहे फ्लेक्स बोर्ड और होर्डिंग नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। जगह-जगह बिना अनुमति लगाए गए इन बोर्डों से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इसके बावजूद नगर निगम व एनएच विंग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के प्रवेश द्वारों, चौक-चौराहों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के प्रचार के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं।
इनमें से कई बोर्ड सड़क की सीमा के बेहद नजदीक लगाए गए हैं जिससे वाहन चालकों का ध्यान भटकने का खतरा बना रहता है। तेज हवा या बारिश के दौरान इनके गिरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग और सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए संबंधित विभागों से अनुमति लेना आवश्यक होता है। बिना अनुमति लगाए गए फ्लेक्स और होर्डिंग नियमों का उल्लंघन हैं तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी इन्हें हटाया जा सकता है।