सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Indoor stadium closed for seven months, MLA expressed objection

Una News: इनडोर स्टेडियम सात महीने से बंद, विधायक ने जताया एतराज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indoor stadium closed for seven months, MLA expressed objection
विज्ञापन
ऊना। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने इनडोर स्टेडियम के लंबे समय से बंद होने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में हुआ था, जब स्वर्गीय प्रवीण शर्मा खेल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि उस समय से लेकर अब तक स्टेडियम के रखरखाव और मरम्मत कार्य समय-समय पर किए जाते रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों से जानकारी मिली है कि पिछले सात महीनों से स्टेडियम को रिपेयर और मेंटेनेंस के नाम पर बंद रखा गया है। जब उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की तो यह सामने आया कि मुख्यमंत्री या खेल मंत्री से लोकार्पण करवाने के कारण स्टेडियम को अभी तक नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन या परियोजना का लोकार्पण केवल एक बार होता है और मरम्मत कार्यों के लिए इस तरह की परंपरा बनाना पूरी तरह गलत है। यदि जल्द ही स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए नहीं खोला गया तो वह स्वयं खिलाड़ियों के साथ जाकर स्टेडियम पर लगे ताले तोड़कर खेल गतिविधियां शुरू करवा देंगे।
Trending Videos

सत्ती ने जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में खेल प्रशिक्षकों की कमी और उनके तबादलों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में आकर प्रशिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed