{"_id":"698c6b05003721d337009ece","slug":"live-aarti-of-chintpurni-temple-suddenly-stopped-una-news-c-93-1-una1002-181230-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर की लाइव आरती अचानक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर की लाइव आरती अचानक बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी कई बार रुक चुका है यूट्यूब पर प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित होने वाले माता रानी के लाइव आरती दर्शन फिर बंद हो गए हैं। पिछले तीन–चार दिनों से मंदिर की आरती का सीधा प्रसारण नहीं हो रहा, जिससे देश–विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं में निराशा देखी जा रही है।
चिंतपूर्णी मंदिर का आधिकारिक यूट्यूब चैनल लाखों भक्तों से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे माता रानी के दर्शन और आरती में शामिल होते रहे हैं। विशेषकर बुजुर्ग, बीमार और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले भक्तों के लिए यह सेवा आस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई थी। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार मंदिर न्यास द्वारा लाइव दर्शन सेवा को बीच-बीच में बंद किया गया है, जिससे हर बार श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। बार-बार लाइव प्रसारण बंद होने को लेकर भक्तों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
फिलहाल लाइव आरती बंद होने को लेकर मंदिर न्यास या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कारण या सूचना जारी नहीं की गई है। श्रद्धालु सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से लगातार लाइव दर्शन दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल का कहना है कि कई बार तकनीकी कारणों से समस्या उत्पन्न हो जाती है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की ओर से स्पष्ट जवाब और लाइव प्रसारण की पुनः शुरुआत का इंतजार है।
Trending Videos