सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize seed distribution will begin in Chowkimaniyar from June 16.

Una News: चौकीमन्यार में 16 जून से होगा मक्की के बीज का वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Jun 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Maize seed distribution will begin in Chowkimaniyar from June 16.
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। खरीफ फसल की खेती के लिए कृषि विभाग बंगाणा की ओर से चौकीमन्यार बीज वितरण केंद्र में किसानों को 16 और 17 जून को मक्की के बीज का वितरण किया जाएगा। कृषि विभाग बंगाणा के विषयवाद विशेषज्ञ सतपाल धीमान ने बताया कि बीज वितरण का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाकर मक्की की खेती को बढ़ावा देना तथा उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करना है। चौकीमन्यार बीज वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र किसान निर्धारित तिथियों पर केंद्र पहुंचकर विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे उन्नत किस्म के मक्की के बीज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से आग्रह है कि बीज प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि बिना आवश्यक दस्तावेजों के आने वाले किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed