पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Meritorious students from the district beamed with joy after being honored with medals and certificates.

Una News: मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित होकर चहके जिले के मेधावी विद्यार्थी

Thu, 02 Jul 2026 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 02 Jul 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students from the district beamed with joy after being honored with medals and certificates.
लक्ष्मी पैलेस नारी मेें आयोजित अमर उजाला द्वारा आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मान
ऊना। बाबा डेरा रुद्रानंद की पावन नगरी में अमर उजाला की ओर से बुधवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लक्ष्मी मैरिज पैलेस नारी में आयोजित समारोह में जिले के 40 विद्यालयों के लगभग 400 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर भी गर्व साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतिन लाल, उपायुक्त, जिला ऊना ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जीवन की वास्तविक परीक्षा इसके बाद शुरू होती है। विद्यार्थियों को केवल अंकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने व्यक्तित्व, सोच और व्यवहार को भी निरंतर बेहतर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी असफलता का सामना करना पड़ता है। जो लोग असफलता से घबराते नहीं बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ते हैं, वही भविष्य में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि किसी परीक्षा, प्रतियोगिता या जीवन के किसी क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम न मिले तो निराश होने के बजाय अपनी कमियों का विश्लेषण करें।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को अच्छी संगत के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं कॅरिअर मार्गदर्शन से जुड़े प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें चारु शर्मा (डीन, प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय, अर्नी विश्वविद्यालय), डॉ. संगीता भगोल (प्रोफेसर, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश), डॉ. पूजा यादव एवं शालिनी यादव (आईईसी विश्वविद्यालय), विक्रम धीमान (प्रबंध निदेशक, कॅरिअर होप क्लासेज, ऊना) तथा अनिल धीमान (बहरा विश्वविद्यालय) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह के दौरान अमर उजाला ओलंपियाड-2025 के जिला टॉपर्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के टॉपर युवान शर्मा एवं विहान शर्मा, सामान्य ज्ञान ओलंपियाड के टॉपर प्रांजल चौधरी तथा औद्विक सूद को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।


अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर बहुत खुशी हूं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

-खुशमन, टक्का स्कूल

अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करके आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इस तरह के कार्यक्रमों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

- राधिका, ऊना स्कूल

अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित होकर बहुत खुशी हुई है। मुख्य अतिथि के संबोधन से प्रेरणा पाकर आगे बढ़ने की सीख मिली है।

-कृशिका, गर्ल स्कूल ऊना

कार्यक्रम में प्रमाण पत्र और मेडल प्राप्त करके बहुत उत्साहित हूं। इस तरह के कार्यक्रमों में आने से मनोबल बढ़ता है। -आशुतोष, एसटीडीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed