{"_id":"6a456813fa2d570c9b0c6268","slug":"national-highway-caves-in-at-bharwain-three-shops-on-the-verge-of-collapse-una-news-c-93-1-ssml1048-196989-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भरवाईं में धंसा एनएच, तीन दुकानें ढहने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भरवाईं में धंसा एनएच, तीन दुकानें ढहने की कगार पर
Thu, 02 Jul 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भरवाईं में भारी नुकसान पहुंचाया है। मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर भरवाईं स्थित किराना दुकान के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे आसपास बनी तीन दुकानों पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि दुकानें किसी भी समय ढह सकती हैं। सड़क धंसने के कारण दुकानों की नींव कमजोर हो गई है। वहीं दुकानों के नीचे स्थित रिहायशी मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं।
वहीं पूर्व वार्ड पंच वीरेन्द्र कुमार, राजकुमार, सत्य प्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे यातायात सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने और प्रभावित क्षेत्र की तकनीकी जांच करवाने की मांग की है। घटना की सूचना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) के अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों से जल्द मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने और संभावित बड़े हादसे को टालने के लिए सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो दुकानों और मकानों को भारी नुकसान होने के साथ जनहानि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
वहीं राकेश यादव प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली है यह रोड उनके विभाग के अंदर आता है, मौके पर टीम भेजी जा रही है।