पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Passengers inconvenienced by the suspension of Kalka-Sujanpur and Sujanpur-Chandigarh bus services.

Una News: कालका-सुजानपुर, सुजानपुर-चंडीगढ़ बस सेवाएं बंद होने से यात्री परेशान

Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced by the suspension of Kalka-Sujanpur and Sujanpur-Chandigarh bus services.
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कालका-सुजानपुर तथा सुजानपुर-चंडीगढ़ बस सेवाएं बंद होने से कुटलैहड़ क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन बस सेवाओं पर वर्षों से निर्भर रहने वाले विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी, मरीज और अन्य दैनिक यात्री अब महंगे निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी की ये बसें सुजानपुर-चंडीगढ़ रूट पर सुबह सवा सात और कालका-सुजानपुर रूट पर सुबह आठ बजे जिला ऊना के विभिन्न गांवों से होकर गुजरती हैं।
बीते करीब दो माह से कालका-सुजानपुर बस सेवा बंद होने से पिपलू, धनेटा, बंगाणा, थानाकलां सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं सुजानपुर-चंडीगढ़ बस सेवा बंद होने से सेरा, भ्यांबी तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए कई स्थानों पर बसें बदलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष चंद, राज कुमार, रमेश कुमार, बलदेव सिंह और संजीव कुमार ने कहा कि इन बस सेवाओं के बंद होने से लोगों को हो रही है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों बस सेवाओं को तुरंत नियमित रूप से शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed