सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Operator suspended in connection with tampering incident.

Una News: टांका लगाने के मामले में परिचालक निलंबित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
Operator suspended in connection with tampering incident.
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर में चेकिंग दौरान पकड़ा गया था


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम की हिमधारा बस के परिचालक को टांका लगाने के मामले में निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। एचआरटीसी के ऊना डिपो प्रबंधन ने वीरवार को रिपोर्ट आने के बाद परिचालक को निलंबित करने निर्देश जारी किए। निलंबित करने के बाद उसे ऊना डिपो के मुख्यालय में तलब किया गया है। जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होगी, उसे कार्यालय में ही हाजिरी लगानी होगी। वहीं निगम प्रबंधन भी आरोपी परिचालक के पूरे रिकाॅर्ड को खंगाले में जुट गया है। रिकाॅर्ड की जांच पूरी होने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन आगे की कार्रवाई अमल में लाएगा। बीते सोमवार एचआरटीसी की ऊना डिपो की हिमधारा एसी बस चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही थी। करीब रात नौ बजे जैसे ही डिडवीं टिक्कर के पास पहुंची तो डीएम हमीरपुर राजकुमार पाठक और उनकी टीम में शामिल चीफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बस को चेकिंग के लिए रोक लिया। बस में 18 यात्रियों में से नौ बिना टिकट के सफर कर रह थे। ये यात्री ऊना से हमीरपुर के लिए जा रहे थे। यात्रियों ने निरीक्षण टीम को बताया कि परिचालक को टिकट के पैसे दे दिए हैं लेकिन परिचालक ने उनकी टिकट नहीं बनाई। इसको लेकर परिचालक से पूछताछ की गई और टीम ने पीओएस मशीन का रिकाॅर्ड भी का खंगाला। इस पर परिचालक की ओर से की गई 1971 रुपये की हेराफेरी पकड़ में आई। टीम ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर ऊना डिपो को भेज दी। आगामी कार्रवाई के लिए डीएम हमीरपुर ने रिपोर्ट को ऊना डिपो प्रबंधन को भेज दिया है।
किराये में गड़बड़ी करने मामले में आरोपी परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed