{"_id":"6a17379ad258a75cb605ea5e","slug":"patients-are-troubled-due-to-lack-of-ramp-and-lift-in-community-health-center-daulatpur-una-news-c-399-1-dsl1010-475669-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में रैंप और लिफ्ट न होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में रैंप और लिफ्ट न होने से मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 May 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में मरीजों को जनरल वार्ड तक जाने के लिए केवल सीढ़ियों का रास्ता ही एकमात्र विकल्प है। दरअसल यहां न तो रैंप उपलब्ध है और न ही लिफ्ट की सुविधा। ऐसे में बुजुर्ग मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकाल स्थिति में यह समस्या और बढ़ जाती है।
जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक आसपास के लगभग 20 से अधिक गांवों के लोगों को उपचार की सुविधा देने के लिए कार्यरत है। वर्ष 2023 में मरीजों की सुविधा के लिए यहां लिफ्ट लगाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक स्वास्थ्य केंद्र में इस प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। रात्रि के समय भी मरीज इलाज के लिए सीढ़ियों का सहारा लेने को विवश हैं। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी और चिकित्सक ग्राउंड फ्लोर पर आकर मरीजों का इलाज करते हैं ताकि आपात स्थिति में मरीजों को सीढ़ियों से ऊपर आने में कोई मुश्किल न उठानी पड़े। फिर भी सामान्य चेकअप के लिए बुजुर्ग मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र में रैंप या लिफ्ट सुविधा की सख्त जरूरत है। लोगों का कहना है कि इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों पर हल्की काई और सीलन का आलम है, जो चिंता का विषय है। स्वास्थ्य केंद्र की दीवारें रंग रोगन की तलाश कर रही हैं लेकिन न जाने क्यों विभाग इस मामले में कोई कदम क्यों नहीं उठा रहा।
मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में रैंप का होना अति आवश्यक है। बुजुर्ग मरीजों को सीढ़ियों का प्रयोग करने में परेशानी होती है। विभाग व सरकार दोनों को इस विषय में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
-सूर्यांश कुमार, गगरेट
-- -- -- -- -- -- -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौजूदा समय में सफाई तो है लेकिन ग्राउंड फ्लोर में आपातकाल वार्ड के आगे के कमरों की हालत जर्जर है। समय के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य केंद्र को मरम्मत की सख्त जरूरत है।
-संदीप कुमार, दौलतपुर।
-- -- -- -- -- -- -- --
यह जरूरी है कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। यहां बुजुर्ग मरीजों के लिए रैंप या लिफ्ट की सुविधा होनी चाहिए ताकि बुजुर्ग आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। अस्पताल में अगर भविष्य में विशेष रोगों के चिकित्सक की नियुक्ति होती है तो लोगों को अंब, गगरेट और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
-निशांत, गगरेट

Trending Videos