{"_id":"6a16f7c6c4baa167c50d4322","slug":"sohari-panchayat-election-violent-clashes-and-violence-take-political-turn-una-news-c-93-1-una1002-193123-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहारी पंचायत चुनाव: मारपीट और हिंसक झड़प मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहारी पंचायत चुनाव: मारपीट और हिंसक झड़प मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 May 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायत सोहारी में पंचायत चुनाव को लेकर हुए मारपीट और हिंसक झड़प के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पंचायत प्रधान पद की दोनों महिला प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुए विवाद के बाद भाजपा नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक बलवीर चौधरी भी मौजूद रहे। नेताओं ने पोलिंग बूथों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को मतदान करते समय वीडियो बनाने के लिए भी कहा जा रहा है, जो चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता और निष्पक्षता के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति न दी जाए।
उधर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मामला प्रशासन के संज्ञान में है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos