फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparations underway to operate e-buses from Una railway station to ISBT.

Una News: ऊना रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक ई-बस चलाने की तैयारी

Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to operate e-buses from Una railway station to ISBT.
ऊना। जल्द ही यात्रियों को ऊना रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक विशेष बस सुविधा मिलेगी, इसे लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने एचआरटीसी को ऊना रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक ई-बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद एचआरटीसी ऊना डिपो ने अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) और स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेज बस सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जुलाई महीने में भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी ऊना की लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को टैक्सी और ऑटो चालकों को 200 से 400 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक कोई नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि एचआरटीसी इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित, सस्ती, पर्यावरण अनुकूल और भरोसेमंद परिवहन सुविधा देना चाहता है। निगम ने प्रस्ताव रखा है कि रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी ऊना तक प्रति यात्री मात्र 20 रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए बस वे और बसों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है। एचआरटीसी ने भरोसा दिलाया है कि सेवा संचालन के दौरान रेलवे के सभी सुरक्षा, स्वच्छता और संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
यदि रेलवे प्रशासन से अनुमति मिल जाती है तो ऊना रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को कम खर्च में सीधे आईएसबीटी तक पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी और टैक्सी व ऑटो पर निर्भरता भी कम होगी।


ऊना रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक इलेक्ट्रिक बस चलाने का प्रस्ताव एचआरटीसी को भेजा गया है। इसके बाद एचआरटीसी ने रेलवे प्रबंधन को पत्र भेज मंजूरी मांगी है।
-अभिषेक मित्तल, एसडीएम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed