सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Remembers the teachings of Guru Ravidas and his contribution to social reform

Una News: गुरु रविदास की शिक्षाओं और समाज सुधार में योगदान को याद किया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Remembers the teachings of Guru Ravidas and his contribution to social reform
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बंगाणा (ऊना)। पूर्व विधायक दवेंद्र कुमार भुट्टो ने संत गुरु रविदास जयंती पर गुरु आदिद्वार बल्ह खालसा में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस दौरान गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया गया।
बाबा कमल दास महाराज ने दवेंद्र कुमार भुट्टो को सिरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भुट्टो ने गुरु आदिद्वार प्रबंधन समिति, संत समाज और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उन्होंने समता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में गुरु रविदास की जीवनी, भजन-कीर्तन और गुरु वाणी का पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सूरम सिंह, राजीव कुमार, राम किशन, भाजपा कार्यकर्ता और संत समाज के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed