{"_id":"6a33d0b5a60c2ce7000661de","slug":"shortage-of-electricity-staff-exacerbates-problems-una-news-c-93-1-una1002-195563-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिजली कर्मचारियों की कमी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिजली कर्मचारियों की कमी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौकीमन्यार विद्युत उपमंडल में स्टाफ का टोटा
रात भर बिजली गुल रहने पर सुबह तक करना पड़ता है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शाम पांच बजे के बाद से अगले दिन सुबह 10 बजे तक उपमंडल कार्यालय में कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता। इससे रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीणों के मुताबिक उपमंडल के तहत कई पंचायतों में आए दिन रात के समय बिजली गुल हो जाती है। तकनीकी खराबी या अन्य आपात स्थिति उत्पन्न होने पर शिकायत दर्ज करवाने और समस्या के समाधान के लिए लोगों को अगले दिन सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पंखे, कूलर सहित अन्य विद्युत उपकरण बंद होने से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत जोल के नवनिर्वाचित प्रधान उमेश शर्मा, ग्राम पंचायत बैरियां के प्रधान अपूर्व ठाकुर, वार्ड पंच रणवीर सिंह, विपन कुमार, पवन कुमार, प्यार चंद और पंडित सुखदेव सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में रात के समय बिजली बाधित होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शिकायत करने के बावजूद तत्काल समाधान नहीं हो पाता क्योंकि मौके पर कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता। विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार के एसडीओ विवेक ठाकुर ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत कुल 201 ट्रांसफार्मरों और लगभग 11,800 उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी मात्र 19 कर्मचारियों पर है। इन कर्मचारियों में जेई और एसडीओ भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीमित स्टाफ के कारण कर्मचारी दिनभर फील्ड में कार्यरत रहते हैं, जिससे रात के समय अलग से ड्यूटी लगाना कठिन हो जाता है।