सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sudesh Kumari of Dhatol became self-reliant through natural farming.

Una News: धतोल की सुदेश कुमारी प्राकृतिक खेती से बनीं आत्मनिर्भर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sudesh Kumari of Dhatol became self-reliant through natural farming.
विज्ञापन
तीन क्विंटल अदरक बेचकर 45 हजार रुपये की आमदनी की अर्जित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायतों में लागू की गई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से जुड़कर क्षेत्र के किसान रासायनिक खेती से दूरी बनाकर प्राकृतिक खेती अपना रहे हैं, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आई है और आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
पंचायत धतोल के गांव सूरड़ा की सुदेश कुमारी प्राकृतिक खेती की सफलता की मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने प्राकृतिक विधि से उगाई गई अदरक की तीन क्विंटल फसल बेचकर लगभग 45 हजार रुपये की आमदनी अर्जित की। वर्तमान में वह चना, प्याज और लहसुन की खेती भी पूरी तरह प्राकृतिक विधि से कर रही हैं। इस कार्य में उनकी बेटी ने भी सहयोग किया। सुदेश कुमारी को यह प्रेरणा और मार्गदर्शन पीएपी रजनी और इंदु बाला से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 तक अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की सेहत और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों का कहना है कि पहले रासायनिक खाद, कीटनाशक और दवाइयों पर भारी खर्च करना पड़ता था, जिससे खेती घाटे का सौदा बन जाती थी। अब जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत जैसी प्राकृतिक विधियों से खेती करके किसान बेहतर गुणवत्ता की फसल उगा रहे हैं। गांवों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जैविक उत्पाद तैयार कर बाजार तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय में भी वृद्धि हो रही है।
बंगाणा क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अब किसानों के लिए संजीवनी बनकर उभर रही है, और आने वाले समय में इसके और भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed