{"_id":"6a5a7eb493772d36ca056289","slug":"the-deputy-chief-minister-inspected-the-proposed-rest-house-site-in-churudu-una-news-c-93-1-una1002-199007-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरुडू में प्रस्तावित विश्रामगृह स्थल का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरुडू में प्रस्तावित विश्रामगृह स्थल का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
Sat, 18 Jul 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडूही (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को उपमंडल अंब के चुरुडू में जल शक्ति विभाग के प्रस्तावित विश्रामगृह के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विश्रामगृह के निर्माण के लिए भूमि का जायजा लेने के साथ अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, उपायुक्त ऊना जतिन लाल सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से परियोजना की रूपरेखा, भूमि की उपयुक्तता तथा निर्माण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य शुरू करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विश्राम गृह के निर्माण से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।