{"_id":"6a5b1d7da391412028073520","slug":"video-devotee-from-faridkot-undertook-a-dandvat-yatra-to-the-chintpurni-temple-after-his-wish-was-fulfilled-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मनोकामना पूर्ण होने पर फरीदकोट के श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर के लिए की दंडवत यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मनोकामना पूर्ण होने पर फरीदकोट के श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर के लिए की दंडवत यात्रा
मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब पंजाब के फरीदकोट निवासी श्रद्धालु गौरव ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के दरबार तक दंडवत यात्रा शुरू की। गौरव ने शनिवार रात लगभग 11:00 बजे भरवाई से अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दंडवत यात्रा का शुभारंभ किया। श्रद्धालु गौरव ने बताया कि मां चिंतपूर्णी की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई है। इसी खुशी और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने माता रानी के चरणों में दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा और आशीर्वाद से ही यह यात्रा संभव हो पा रही है। रातभर दंडवत करते हुए गौरव अपने साथियों के सहयोग से मंदिर की ओर बढ़ते रहे। उन्होंने बताया कि सुबह मां चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उनकी यह धार्मिक यात्रा पूर्ण हो जाएगी और वह माता रानी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान रास्ते में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी उनकी आस्था की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।