Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Two youths fell into a gorge after their bike skidded near Thanikpura; fire personnel rescued them safely
{"_id":"6a5b1c37c339c81b3e069505","slug":"video-two-youths-fell-into-a-gorge-after-their-bike-skidded-near-thanikpura-fire-personnel-rescued-them-safely-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: थनिकपूरा के पास बाइक स्किड होने से दो युवक खाई में गिरे, दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: थनिकपूरा के पास बाइक स्किड होने से दो युवक खाई में गिरे, दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाले
थाना क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत थनिकपूरा के समीप शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही किसी वाहन की तेज रोशनी उनकी आंखों में पड़ गई, जिससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्किड होकर सड़क पर रही और युवक किनारे खाई में जा गिरे। जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बाद में दमकल विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया तथा दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि दोनों युवकों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।