फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Municipal Corporation has formulated a plan to collect garbage from the panchayat areas merged into the corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए निगम ने बनाई योजना

Tue, 28 Jul 2026 07:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has formulated a plan to collect garbage from the panchayat areas merged into the corporation.
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए पंचायत क्षेत्रों में जल्द ही डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन योजना लागू की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। योजना के लागू होने के बाद इन क्षेत्रों के घर-घर से नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाएगा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर निगम की ओर से इन क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा एकत्र किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और इसे जल्द ही नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली से बदलने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम की योजना के तहत शामिल 14 पंचायतों में इस सुविधा को सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। इससे खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर अंकुश लगेगा और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा। निगम प्रबंधन के अनुसार नए शामिल क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में एक समान सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन



घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए तय होंगे रूट
डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन योजना लागू होने के बाद नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्रों के लोगों को कूड़ा निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। निगम के वाहन तय समय पर घर-घर पहुंचकर कचरा एकत्रित करेंगे। निगम की तरफ से इसके लिए जल्द ही रूट भी तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्राें के लिए डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही रूट प्लान तैयार कर वाहनों को उक्त क्षेत्रों में भेजा जाएगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed