सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una: 1.25 Kilogram Silver Canopy and Crown Offered at the Shrine of Maa Chintpurni

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट

संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

लुधियाना से पहुंचे गुप्ता परिवार ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के चरणों में एक किलो 270 ग्राम वजनी चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया।

Una: 1.25 Kilogram Silver Canopy and Crown Offered at the Shrine of Maa Chintpurni
मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को लुधियाना से पहुंचे गुप्ता परिवार ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के चरणों में एक किलो 270 ग्राम वजनी चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना पुजारी भूषण कालिया की ओर से करवाई गई। इस दौरान श्रद्धालु परिवार ने पूरे विधि-विधान से मां का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

Trending Videos


माता चिंतपूर्णी मंदिर में देशभर से श्रद्धालु मन्नत पूर्ण होने पर सोने-चांदी के छत्र, मुकुट व अन्य भेंट अर्पित करते हैं। सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी रही। पूरा दिन जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लेते नजर आए। उधर, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि माता चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है, जिसके चलते भक्त यहां सोना-चांदी सहित अन्य भेंट अर्पित करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed