{"_id":"6a31a0e22b555e107b0dbd67","slug":"unas-temperature-stood-at-364-degrees-celsius-una-news-c-93-1-ssml1047-195432-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा ऊना का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा ऊना का तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय तेज धूप के बीच संस्थान से लौटते हुए ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला बना रहा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को ऊना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह बादल छाए रहने के कारण वातावरण में हल्की ठंडक बनी रही और लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं दोपहर के समय धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं किसानों के लिए मौसम सामान्य रहने की संभावना राहत भरी मानी जा रही है। इसे लेकर किसानों ने मक्की की फसल की बिजाई के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।