{"_id":"6a6e4102d30cff7b92017644","slug":"violent-collision-between-a-car-and-a-bike-in-baduhi-una-news-c-93-1-ssml1048-200867-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बडूही में कार और बाइक की जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बडूही में कार और बाइक की जोरदार टक्कर
Sun, 02 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम बडूही स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक चालक को मामूली चोटें आईं जबकि कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार चालक प्रजेश ने बताया कि वह पीजीआई से देहरा की ओर जा रहे थे। बडूही पेट्रोल पंप के सामने देहरा की ओर मुड़ने के लिए उन्होंने अपनी कार धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी।
वहीं, बाइक चालक कुनाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। उनका कहना है कि कार चालक ने टर्न लेते समय कोई इंडिकेटर नहीं दिया, जिस कारण वह समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सके। हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।