सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers gave the message of environmental protection

Una News: स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of environmental protection
महाविद्यालय बंगाणा में एन एस एस शिविर के दौरान श्रमदान करते हुए स्वयंसेवी।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ स्वच्छता अभियान से किया गया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज का संकल्प लिया।
Trending Videos

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एएसपी संजीव कुमार भाटिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी और रोड सेफ्टी क्लब नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। मंच संचालन स्वयंसेवियों वदेही शर्मा एवं तनु ठाकुर ने किया। मुख्य सत्र का विषय सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता था, जिसमें छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात नियम और मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी गई। दूसरे बौद्धिक सत्र में जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक, आरएसटीआई ऊना, आकाश भारद्वाज ने डिजिटल इंडिया, ई-बैंकिंग एवं साइबर क्राइम एवं सुरक्षा पर जानकारी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed