{"_id":"6a0a12f5eda1fe7bc50c49d4","slug":"voting-machine-malfunctioned-in-ward-9-halting-voting-for-15-minutes-una-news-c-93-1-una1002-192044-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वार्ड नौ में वोटिंग मशीन हुई खराब, 15 मिनट तक ठप रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वार्ड नौ में वोटिंग मशीन हुई खराब, 15 मिनट तक ठप रहा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 18 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर ( ऊना) । स्थानीय नगर परिषद में रविवार को सुबह करीब सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, लोग लाइनों में लगना शुरू हो गए। मतदान केंद्रों पर सभी उम्मीदवार पूरी सक्रियता से इस उम्मीद के साथ दिन भर जुटे रहे कि वोट डालने आने वाला हर वोटर उन्हीं के पक्ष में वोट कर रहा है। इस बीच करीब 8: 30 बजे के बाद वार्ड नौ में अचानक वोटिंग मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से मतदान प्रक्रिया करीब 15 मिनट तक रुकी रही, जिसके चलते मतदान बूथ पर वोटरों की कतार लंबी होती गई।
ईवीएम के ठीक होने पर फिर से मतदान की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। जैसे जैसे गर्मी बढ़ती गई, मतदाताओं का आना कम होता गया। दोपहर करीब 12 बजे तक हर मतदान केंद्र पर 50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। कुछ मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए पेयजल की पर्याप्त सुविधा का अभाव नजर आया तो कुछ मतदान केंद्र ऐसे भी थे, जहां मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए शौचालय की उचित बंदोबस्त की शिकायतें भी सामने आईं।
किसी भी मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सत्ती भी नगर परिषद मैहतपुर बसदेहडा के वार्डों में मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते देखे गए। वार्ड एक कुल 382 में से 291 वोट पड़े। वार्ड दो में 713 में से 510, वार्ड तीन में, 637 में से 458, वार्ड चार में 619 में से 501, वार्ड पांच में 883 में से 706
वार्ड छह में 807 में से 643, वार्ड सात में 726 में से 490 वार्ड आठ में, 776 में से 594 तथा वार्ड नौ में कुल 950 वोट में से 730 वोट पड़े।
बाक्स
वार्ड तीन में 100 वर्षीय महिला शीला देवी पत्नी राम लाल ने भी अपनी पुत्रवधु के लिए मतदान किया। शीला देवी की पुत्रवधु बबिता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के नाते इस वार्ड से चुनाव लड़ा है।
बाक्स
स्थानीय नगर परिषद में रविवार को मतदाताओं के समक्ष उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई , जब वे अपने पोलिंग बूथ पर मतदान करने गए, लेकिन तब उन्हें पता चला कि उनके वोट अपने वार्ड में न होकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं, लिहाजा उन मतदाताओं को दूसरे वार्ड के मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट डालने पड़े।