सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered the ravine after the rain, causing anger among villagers due to lack of repair work.

Una News: बारिश के बाद खड्ड में आया पानी, मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीणों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Jun 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
Water entered the ravine after the rain, causing anger among villagers due to lack of repair work.
विज्ञापन
ऊना। पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल को क्षतिग्रस्त हुए करीब एक वर्ष हो गया है। अब दोबारा से मानसून सिर पर आ गया है लेकिन पुल आज भी मरम्मत का इंतजार कर रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी है। शनिवार को बारिश होने के बाद खड्ड में भी पानी आ गया है। पुल की मरम्मत न होने से लोग में रोष है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दावा करते नहीं थक रहे कि पुल का मरम्मत कार्य केवल दो दिन का है। ऐसेे में ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो दिन का ही काम है तो इसे टेंडर होने के डेढ़ महीने के बाद भी किया क्यों नहीं जा रहा है। बता दें कि पुल को क्षतिग्रस्त हुए आठ महीने से अधिक समय बीत चुका है। विभाग ने मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम भी दे दिया है लेकिन मौके पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि पुल के एक तरफ से खड्ड से मलबा हटा कर खड्ड के ही किनारे एकत्रित जरूर कर दिया है। इस पुल के मरम्मत कार्य पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने पुल के मरम्मत कार्य को पूरा करने लिए दो महीने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात शुरू होने वाली है। खड्ड में भी पानी आ गया है। पुल का काम दो दिन का ही है तो इसे अभी तक करवाया क्यों नहीं गया है। दो महीनों से बार-बार एक ही बात सुनने में मिलती है, बस काम शुरू हो जाएगा। अब तो खड्ड में पानी आ गया है, ऐेसे में काम कैसे करेंगेे।
विज्ञापन

-राज चौधरी, स्थानीय निवासी


बारिश के कारण खड्ड में पानी आ गया है। ऐसेे में अगर विभाग ने काम करवा भी दिया तो गुणवत्ता पर हमेशा संशय रहेगा। समझ से परे है कि अगर छोटा सा काम है तो टेंडर होने के डेढ़ महीने बाद भी इसे क्यों शुरू नहीं किया गया। विभाग की लेटलतीफी कहीं ग्रामीणों की परेशानी का सबब न बन जाए।

-रविंद्र कुमार, स्थानीय निवासी

अभी बरसात शुरू होने में बीस दिन बाकी हैं। ग्रामीण परेशान न हों, इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed