{"_id":"69b836c1b8ea2d223f024c2c","slug":"work-on-tarkwal-drinking-water-scheme-begins-just-four-days-after-the-foundation-stone-was-laid-una-news-c-93-1-ssml1047-184912-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिलान्यास के चार दिन बाद ही तर्कवाल पेयजल योजना का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिलान्यास के चार दिन बाद ही तर्कवाल पेयजल योजना का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट झेल रही जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तर्कवाल उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास के महज चार दिन बाद ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना के लिए आवश्यक पाइपों की खेप भी मौके पर पहुंच चुकी है। विभागीय मशीनरी तेजी से काम में जुट गई है। 13 मार्च को बंगाणा में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस योजना का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के तुरंत बाद जल शक्ति विभाग ने कार्य की गति तेज करते हुए योजना को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। इस योजना के पूरा होने के बाद कुटलैहड़ क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलेगी। बता दें कि योजना से 19 पंचायतों के 26 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी की भारी किल्लत रहती है, जिसके चलते लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। कई गांवों में पानी की टंकियां होने के बावजूद पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पाती है। अब इस नई योजना के माध्यम से तर्कवाल से पानी उठाकर सोलह सिंगी धार पर बनाए गए बड़े जल भंडारण टैंकों तक पहुंचाया जाएगा। वहां से विभिन्न गांवों और पंचायतों तक पाइपलाइन के जरिये पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि तर्कवाल उठाऊ पेयजल योजना को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम से पहले ही इस योजना का कार्य पूरा करके लोगों को सुचारु पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां के अधिशासासी अभियंता हरभजन सिंह ने बताया कि तर्कवाल उठाऊ पेयजल योजना के तहत तर्कवाल से पानी को उठाकर सोलहसिंगी धार में बने बड़े जल भंडारण टैंकों तक पहुंचाया जाएगा। इन टैंकों से आगे पाइपलाइन के माध्यम से विभिन्न गांवों और पंचायतों में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
Trending Videos