{"_id":"69bbf789454c62fc2402af39","slug":"b-walk-students-of-sarkaghat-college-excel-in-on-job-training-una-news-c-90-1-mnd1023-189713-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरकाघाट काॅलेज में बी वॉक के छात्रों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग में गाड़े झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरकाघाट काॅलेज में बी वॉक के छात्रों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग में गाड़े झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने प्रेक्टिकल नॉलेज प्राप्त कर हासिल किया 3.11 लाख रुपये का मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज के बी-वॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों ने अपनी दो महीने की ऑन-जॉब ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करते हुए प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त किया और कुल 3,11,000 रुपये का मानदेय भी अर्जित किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों के प्रदर्शन को देखकर कंपनियों ने उन्हें आकर्षक स्टाइपेंड और अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किए। आंकड़ों के अनुसार एक छात्र को अधिकतम 30,000 रुपये मिले, जबकि 2 छात्रों को 20,000-20,000 रुपये, 3 छात्रों को 15,000-15,000 रुपये, 14 छात्रों को 10,000-10,000 रुपये और 7 छात्रों को 8,000-8,000 रुपये का मानदेय दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने रिटेल स्टोर ऑपरेशंस, मैनेजमेंट और कस्टमर डीलिंग की बारीकियों को भी सीखा। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने बी-वॉक विभाग की सराहना की और कहा कि वर्तमान समय में बी-वॉक जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में अधिक से अधिक छात्रों को इन कोर्सेज की ओर रुख करने की सलाह दी। विभाग की नोडल ऑफिसर अंजू कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक राकेश कुमार ने छात्रों की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस तरह का व्यावहारिक अनुभव छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के लिए तैयार करता है।
Trending Videos