Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Crowds remain sparse at Chintpurni on the second day of Chaitra Navratri devotees are able to have darshan within minutes
{"_id":"69bcf99dbfe44e40ae07b26a","slug":"video-una-crowds-remain-sparse-at-chintpurni-on-the-second-day-of-chaitra-navratri-devotees-are-able-to-have-darshan-within-minutes-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी चिंतपूर्णी में कम रही भीड़, श्रद्धालुओं को मिनटों में मिल रहे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी चिंतपूर्णी में कम रही भीड़, श्रद्धालुओं को मिनटों में मिल रहे दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:09 PM IST
Link Copied
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें नजर नहीं आईं, जिससे भक्तों को बेहद सुविधाजनक तरीके से कुछ ही मिनटों में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात महिला होमगार्ड भी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाती नजर आ रही हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा इन महिला होमगार्ड को मंदिर परिसर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां वे श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को अधिक देर तक बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और सभी भक्तों को आसानी से माता के दर्शन हो सकें।अब तक नवरात्र के दौरान मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर नजर आ रही हैं। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताहांत पर, खासकर शनिवार और रविवार को, माता के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।