सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on the garbage plant in Amb has stalled, with not a single brick laid even after seven months.

Una News: अंब में कूड़ा संयंत्र का काम ठप, सात माह बाद भी एक ईंट नहीं लगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Work on the garbage plant in Amb has stalled, with not a single brick laid even after seven months.
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। नगर पंचायत अंब में 1.11 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का शिलान्यास हुए सात माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 18 मार्च 2026 तक मौके पर एक ईंट भी नहीं लग सकी है जबकि इस परियोजना के लिए धनराशि पिछले काफी समय से उपलब्ध बताई जा रही है। नगर पंचायत अंब के लिए यह संयंत्र कूड़ा निष्पादन व्यवस्था को बेहतर बनाने की एक प्रमुख परियोजना है। प्रस्तावित संयंत्र में कंपोस्टिंग पिट, शौचालय, म्युनिसिपल वाहनों के लिए वाशिंग स्टेशन, मैटेरियल रिकवरी सुविधा केंद्र, हानिकारक कचरा संग्रह केंद्र, सड़क, गेट, बाउंड्री वाल, ड्रेन तथा ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर शेड का निर्माण किया जाना है। परियोजना का शिलान्यास 13 अगस्त 2025 को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया था। उस समय तीन माह के भीतर संयंत्र का लोकार्पण करने का दावा भी किया गया था लेकिन सात माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। शिलान्यास के समय भी इस परियोजना को लेकर नगर पंचायत अंब में सियासी घमासान देखने को मिला था। कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत छह पार्षद नदारद रहे थे और नौ में से केवल तीन निर्वाचित पार्षद ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसे लेकर उस समय स्थानीय स्तर पर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने भी संयंत्र के शिलान्यास के बाद इसका विरोध किया था और अपनी आपत्तियां एसडीएम अंब के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन तक पहुंचाई थीं।
Trending Videos



भारी वर्षा से स्थल को हुआ नुकसान : इंदु धीमान

नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु धीमान ने बताया कि पिछले वर्ष हुई भारी वर्षा के कारण कूड़ा संयंत्र के लिए चिह्नित स्थल का कुछ हिस्सा बह गया था जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस संबंध में फ्लड कंट्रोल विभाग को लिखित रूप से अवगत करवाया गया था। नगर पंचायत की ओर से बाढ़ नियंत्रण बोर्ड को 10 लाख रुपये की किस्त बांध के कार्य के लिए जारी की जा चुकी है। जैसे ही संबंधित स्थान पर डंगा लगाया जाएगा, उसके बाद संयंत्र के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांध बनते ही शुरू होगा निर्माण : सुदर्शन सिंह बबलू

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि बरसात के मौसम में हुई भारी वर्षा के कारण संयंत्र के लिए चिह्नित स्थल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस संबंध में नगर पंचायत अधिकारियों और बाढ़ नियंत्रण विभाग के साथ बैठक कर संबंधित स्थान पर जल्द से जल्द बांध लगाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि बांध का निर्माण होते ही संयंत्र के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर जल्द पूरा किया जाएगा।



80 लाख में से 53 लाख से अधिक राशि पड़ी : बलबीर सिंह

पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि नई योजनाओं के लिए धन लाना तो दूर, भाजपा सरकार के समय स्वीकृत और उपलब्ध करवाई गई परियोजनाओं की राशि भी वर्तमान विधायक खर्च नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल अंब ही नहीं बल्कि कुठेड़ा खैरला क्षेत्र की पांच पंचायतों के लिए कूड़ा प्रबंधन संयंत्र के लिए स्वीकृत 80 लाख रुपये में से 53 लाख रुपये से अधिक की राशि आज तक खर्च नहीं हो सकी और यह पैसा अभी भी बीडीओ कार्यालय में पड़ा हुआ है।

---

टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा कार्य : हर्ष गुप्ता

नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण बोर्ड द्वारा संबंधित कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से राशि की किस्त बोर्ड को जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा करीब 18 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed