{"_id":"6981e25fb3ec049d940e4667","slug":"yeti-satyadevananda-goes-on-hunger-strike-to-protest-against-ugc-una-news-c-93-1-ssml1047-180320-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ उतरा संत समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ उतरा संत समाज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- यति सत्यदेवानंद सरस्वती डीसी दफ्तर ऊना के बाहर आमरण अनशन पर बैठे
ऊना। यूजीसी के नए नियमों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इस विरोध में अब संत समाज भी मैदान में उतर आया है। मंगलवार को महाकाल अखाड़ा से जुड़े यति सत्यदेवानंद सरस्वती उपायुक्त कार्यालय ऊना पहुंचे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार व सनातन मूल्यों की रक्षा की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया।
यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने कहा कि उनका यह कदम केवल प्रशासनिक विरोध नहीं, बल्कि शिक्षा प्रणाली में सनातन मूल्यों को अक्षुण रखने की एक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जो भी स्वयं को धर्म और समाज के प्रति जागरूक मानते हैं वे इस आंदोलन में अपना सहयोग दें। अनशन पर बैठने से पूर्व उन्होंने ऊना के उपायुक्त जतिन लाल को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में यूजीसी के उन निर्णयों पर आपत्ति जताई गई है जिन्हें संत समाज सनातन परंपराओं और वर्तमान शिक्षा ढांचे के विपरीत मान रहा है।
उधर, उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यति सत्यदेवानंद जी ने यूजीसी के कुछ फैसलों के विरोध में अनशन पर बैठने को लेकर मांग पत्र सौंपा है। मामला हमारे संज्ञान में है। संवाद कर उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास करेंगे।
Trending Videos